Breaking News

नईदिल्ली@त्यागी के मामले मे बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा,कौन उसे बचाता रहा:प्रियका

Share


नईदिल्ली,08 अगस्त 2022। काग्रेस महासचिव प्रियका गाधी वाद्रा ने नोएडा मे एक महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकात त्यागी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओ के साथ ली गई तस्वीरे साझा करते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले मे बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा है।
उन्होने यह सवाल भी किया कि आखिर त्यागी को कौन बचाता आया है और क्या भाजपा सरकार को नही पता था कि उसने अवैध निर्माण करा रखे है?
काग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियका ने ट्वीट किया, क्या इतने वर्षो से भाजपा सरकार को नही पता था कि नोएडा के भाजपा नेता का निर्माण अवैध है? बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा है।
उन्होने आरोप लगाया, सरकार इन सवालो के जवाब देने से बच रही है। एक महिला के साथ खुलेआम अभद्रता और 10-15 गुडे भेजकर महिलाओ को धमकाने की हिम्मत उसे कौन दे रहा है? कौन है जो उसे बचाता आ रहा है?
प्रियका ने सवाल किया, किसके सरक्षण मे उसका गुडाराज और अवैध कारोबार फला-फूला?
भाजपा का नेता होने का दावा करने वाले त्यागी के खिलाफ ग्रैड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप मे मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र मे पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था।
नोएडा प्राधिकरण ने शहर मे त्यागी के आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया है। त्यागी अभी फरार है।


Share

Check Also

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा …

Leave a Reply