Breaking News

अम्बिकापुर@एनसीसी कैडेट राम प्रकाश का स्वतंत्रता दिवस समारोह दिल्ली के लिए हुआ चयन

Share

दिल्ली में करेगें छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

अम्बिकापुर 08 अगस्त 2022(घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर की एनसीसी कैडेट राम प्रकाश ठाकुर का 15 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वतंत्रता दिवस कैंप में सरगुजा जिले के साथ छतीशगढ़ राज्य का भी प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। विदित हो की 6 जुलाई 2022 से चल रहे प्रतियोगिता के बाद राम प्रकाश ठाकुर का छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुरिया जनजाति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखने के लिए चयन हुआ एवं छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले मुरिया जनजाति की संस्कृति वेशभूषा के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान कैडेट्स को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कैडेट्स को स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने के साथ-साथ बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि पर अधिकारी कर्नल विनय मल्होत्रा, कर्नल संतोष रावत एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार, अहिरवार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एसएस अग्रवाल तथा समस्त प्राध्यापकों एवं कैडेट्स द्वारा बधाई दी गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply