Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा की बेटी रिंकी सिंह का चयन भारतीय महिला टारगेटबाल टीम में

Share


-नगर संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अगस्त 2022(घटती-घटना)।. टारगेटबाल खिलाड़ी रिंकी सिंह का चयन भारतीय इंडिया टारगेटबाल टीम में हुआ है। भारतीय टारगेटबाल महिला टीम 4 से 9 अगस्त तक ढाका बांग्लादेश में आयोजित इंटरनेशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में सम्मिलित होगी। रिंकी सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व टारगेटबाल खेल की बेस्ट शुटर के रुप में जानी जाती है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक परेशानी आने पर कोच राजेश सिंह द्वारा टारगेट बॉल खिलाड़ी रिंकी सिंह शहर के विशिष्ट जनों से मदद भी दिलाया है। रिंकी सिंह कई प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं और उत्कृष्ठ प्रदर्शन के बदौलत कई मेडिल भी जीत चुकीं हैं। जिससे जिले के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन की है। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि रिंकी सिंह शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा रह चुकी हैं। वह वर्ष 2018 से टारगेटबाल खेल रही हैं। टारगेटबाल खेल में कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। भारतीय टारगेटबाल टीम में चयन होने पर जिला व राज्य का नाम रोशन की है। इसके लिए जिलेवासियों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply