Breaking News

ठाणे@उद्धव ठाकरे कैप के केदार दीघे पर रेप पीडि़ता को धमकाने के आरोप,मामला दर्ज

Share


ठाणे ,03 अगस्त 2022। ठाणे के नए शिवसेना जिला प्रमुख केदार दीघे कानूनी मुश्किलो मे फसते नजर आ रहे है। खबर है कि उनके खिलाफ एक रेप पीडि़ता को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तीन दिन पहले ही दीघे को ठाणे जिला की कमान दी थी। वह दिवगत आनद दीघे के भतीजे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीघे पर एक 23 वर्षीय रेप पीडि़ता को धमकाने के आरोप है। शिवसेना के ठाणे जिला प्रमुख के दोस्त ने लोअर परेल स्थित पाच सितारा होटल मे कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया था। दीघे और उनके दोस्त रोहित कपूर के खिलाफ एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन मे मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हमे शिकायत मिली थी और दीघे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार नही किया गया है। यह मामला कथित रूप से 28 जुलाई का है। पुलिस का कहना है कि महिला होटल मे सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करती है और वह क्लब मेबरशिप बेचने के लिए कपूर से मिली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाद मे महिला ने आरोप लगाया कि जब वह चेक लेने के लिए उनके रूम मे गई, तो कपूर ने उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया, महिला ने अपने दोस्त को जानकारी दी और बाद मे सोमवार को कपूर का सामना करने के लिए उनके रूम मे गई। तब दीघे ने पुलिस मे शिकायत नही करने के लिए कथित तौर पर उन्हे रुपयो की पेशकश की और बाद मे गभीर परिणामो की धमकी दी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply