4 मत्रियो की छुट्टी तय, चार-पाच नए चेहरे होगे शामिल
पश्चिम बगाल, 03 अगस्त 2022। पश्चिम बगाल मे शिक्षक भर्ती घोटाले की जाच के बीच आज नए मत्रियो का शपथ ग्रहण होगा। ये शपथ ग्रहण शाम को 4 बजे राजभवन मे आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि विभागो के बटवारे के साथ करीब 4 से 6 नए मत्रियो को ममता बनर्जी की कैबिनेट मे जगह मिलेगी और मत्रिमडल मे शामिल होगे। मुख्यमत्री ने कहा, ‘‘हम मत्रिमडल मे चार-पाच नए चेहरो को शामिल करेगे। यह फेरबदल बुधवार को किया जाएगा। ’’ पचायत, जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी, उपभोक्ता मामले और स्वय सहायता समूह विभाग का कार्यभार वर्तमान मे बनर्जी सभाल रही है। पार्थ चटर्जी को मत्रिमडल से निकालने के बाद उद्योग तथा ससदीय मामलो के विभाग का जिम्मा भी बनर्जी के पास है।
गौरतलब है कि सरकारी स्कूलो और सहायता प्राप्त स्कूलो मे हुए कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के वक्त पार्थ चटर्जी के पास शिक्षा विभाग का प्रभार था। बाद मे उनसे यह विभाग ले लिया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) ने उन्हे धनशोधन के मामले मे हाल ही मे गिरफ्तार किया था
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur