-उपेश सिन्हा-
कुसमी ,01 अगस्त 2022(घटती-घटना)। अभी का समय भगवान भोलेनाथ का पवित्र माह सावन का है,और सावन माह में शिवशक्ति की भक्ती का रस हर भक्त उठाना चाहता है,कुसमी क्षेत्र के कई लोग इस बार के सावन माह में हमारे देश के अलग अलग जगहों में विराजित भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने भी जा रहे है और दर्शन कर भगवान को अपनी भक्ति दिखा रहे है, तो वही क्षेत्र में बने शिवालयों में भी सुबह सुबह ही भक्त मन्दिर में पहुँचकर भक्ति भाव से पुजा अर्चना करने में जुटे हुये है दूध जल बेलपत्र सहित भगवान पर कई तरह फल फुल अर्पित कर भगवान को खुश करने का काम भक्त कर रहे है, आज तीसरे सोमवार में भी भक्तगण जगह जगह के शिवालयों पर काफी संख्या में पहुँचकर भक्ति किये।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur