लगी भीषण आग,सबकुछ जलकर राख
नोएडा, 31 जुलाई 2022। नोएडा मे बहुमजिला इमारत के फ्लैट मे एसी मे बलास्ट होने से भीषण आग लग गई. आग लगने से फ्लैट मे सब कुछ जलकर खाक हो गया. घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. गनीमत रही कि आग की चपेट मे कोई नही आया.
जानकारी के अनुसार, नोएडा के थाना 39 क्षेत्र सेक्टर 45 मे स्थित एनआरआई रेजीडेसी सोसायटी के 12वे फ्लोर पर एक फ्लैट मे सुबह के समय अचानक एसी मे बलास्ट हो गया. इसकी वजह से फ्लैट मे भीषण आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर पहुची फायर बिग्रेड की गाडि़यो ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. गनीमत रही कि आग की चपेट मे कोई नही आया. फ्लैट मे रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
यह घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है. एनआरआई रेजीडेसी सोसायटी निवासी राहेश पुरोहित ने बताया कि एसी मे बलास्ट होने के बाद जब आग लगी, उस समय फ्लैट मे रहने वाले प्रतीक कोली घर पर नही थे. घर मे मौजूद केयर टेकर ने आग लगने की सूचना पड़ोसियो और गार्ड्स को दी. गार्ड्स ने तुरत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. लोगो ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सोसाइटी मे फायर फाइटिग सिस्टम काम नही कर रहा था. आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे फ्लैट को चपेट मे ले लिया.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुची फायर ब्रिगेड ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया, लेकिन तब तक फ्लैट मे रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. फायर ब्रिगेड के अधिकारियो का कहना है कि इस आग मे किसी के घायल होने की सूचना नही है. आग से ऊपर वाले फ्लैट को भी काफी नुकसान हुआ है. सोसायटी के लोगो का कहना है कि बिल्डिग मे सुरक्षा का कोई इतजाम नही है. सोसाइटी मे फायर फाइटिग सिस्टम काम नही कर रहे थे. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur