Breaking News

अम्बिकापुर@सर्पदंश से बालक की मौत

Share

अम्बिकापुर, 31 जुलाई 2022 (घटती-घटना)।. परिजन के साथ खेत में गए मासूम बालक सर्पदंश का शिकार हो गया। वह तत्काल घटना की जानकारी परिजन को नहीं दी। कुछ देर बाद जब उसकी तबियत विगडऩे लगा तो वह परिजन को बताया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आकाश राम पिता कमलेश्वर गोड़ उम्र 10 वर्ष लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। शनिवार को इसके परिजन खेत में रोपा लगाने गए थे। वह परिजन के साथ गया था। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया। सांप के डंसे जाने की जानकारी तत्काल परिजन को नहीं दी। कुछ देर बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो वह परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply