Breaking News

अम्बिकापुर@युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर भाजयुमो ने लुण्ड्रा एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

Share

अम्बिकापुर, 30 जुलाई 2022(घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार की मांग को लेकर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के विरोध में लुण्ड्रा में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार युवाओं को छलने का कार्य कर रही है रोजगार देने के क्षेत्र में पूरी तरीके से असफल रही है तथा 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का जो वादा किया था, वह पूरी तरीके से झूठ साबित हुआ है। आगामी विधानसभा चुनाव में युवा इनको सही जगह दिखाएंगे तथा राज्य की सत्ता से बाहर करेंगे।
धरना प्रदर्शन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष जिला मंत्री विजय व्यापारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा, महेंद्र सिंह, रविकांत उरांव, भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा, पूरन सिंह टेकाम, रोचक गुप्ता, अकील साय मरावी, अनुराग शुक्ला, गोलू यादव, दिग्विजय सिंह, दिनेश नागेश, सुनील यादव, जयंत नाथ सिंह, दीपक यादव, रोनी मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विकास शुक्ला चंदन ने तथा आभार प्रदर्शन वीर सोनी ने किया। उक्त कार्यक्रम में जयंत मिंज, रामभरोस सिंह, वीरेंद्र बघेल, अभिनन्दन सिंह, सुरेश मलिक, श्रीधर केशरी, निशांत सिंह, विवेक सिंह सिकरवार, बिहारीलाल उरांव, अनिल मिश्रा, अरविंद गुप्ता, सालेम केरकेट्टा, रोशन कुमार, वीरेंद्र गुप्ता संजय सिंह कुसरो, विजय राजवाड़े, सोनू राजवाड़े, दिलीप कश्यप, शिवचरण गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply