: 5 से 8 साल की तीन बच्चियो के साथ किया था दुष्कर्म,विशेष न्यायालय ने सुनाई सजा
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से बड़ी खबर है. कोर्ट ने दुष्कर्म के एक आरोपी को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी पुजारी ओमप्रकाश दीक्षित ने तीन बच्चियो के साथ रेप किया था. अब विशेष न्यायालय ने दोहरी आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र मे 16 दिसबर 2019 को घटना हुई थी. पुजारी ओमप्रकाश ने तीन मासूम बच्चियो को प्रसाद देने के बहाने अश्लील हरकते की थी. पुजारी पर 5, 6 और 8 साल की तीन मासूम बच्चियो के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था.
बच्चियो ने अपने साथ हुई आपबीती परिजनो को बताई थी. जिसके बाद परिजनो की रिपोर्ट पर बिलौआ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था. पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया था. करीब ढाई साल तक कोर्ट मे मामला चला. जिसके बाद विशेष न्यायालय ने आरोपी पुजारी ओमप्रकाश को दोहरे उम्र कैद की सजा सुनाई है.।
Check Also
नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी
Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur