सूरजपुर 24 जुलाई 2022(घटती-घटना)। जिला महिला सेवा दल कांग्रेस की जिला सूरजपुर की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई, राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार व महिला कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष मंजुलता आनन्द की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष छत्तर लाल सांवरे एवं महिला सेवा दल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नुरेशा तिर्की द्वारा नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए दायित्व सौंपा गया है। नवीन कार्यकारिणी में जिला महामंत्री रामबाई, पुष्पा राजवाड़े, दुर्गा विश्वकर्मा, जमीला सोनवानी, कलावती, प्रभा, जिला सचिव गौरी सिंह, लीला राजवाड़े, तारामनी विश्वकर्मा, ओमकेशवरी, आशा सिंह, निर्मला देवांगन, कोषाध्यक्ष कलावती, कार्यालय प्रभारी नीलू सिंह, मीडिया प्रभारी हीरामनी सिंह को नियुक्त किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur