Breaking News

सूरजपुर@पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ से बालक को दस्तयाब किया

Share

सूरजपुर 24 जुलाई 2022(घटती-घटना)। घर से नेपाल जाने निकले बालक को कोतवाली पुलिस ने मनेन्द्रगढ़ से दस्तयाब किया है। बालक के मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। 11. जुलाई को थाना सूरजपुर में सूचना दी गई कि 11 वर्षीय विक्रम 9 जुलाई के सुबह 11 बजे घर से खोलने निकला था जो घर वापस नहीं आया है काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गुम इंसान व अपराध पंजीबद्व किया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने नाबालिक बालक की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करते हुए जल्द दस्तयाब करने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर की पुलिस ने सूचना के तुरंत बाद गुमशुदा के परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सूरजपुर सहित जिला सरगुजा व कोरिया में गुमशुदा बालक की तलाश करते हुए गुम बालक की तस्वीर शेयर किया। इसी बीच शनिवार को पुलिस को सूचना मिला कि गुम बालक मनेन्द्रगढ़ में देखा गया है। पुलिस ने तत्परतापूर्वक काफी खोजबीन के बाद बालक को मनेन्द्रगढ़ से दस्तयाब किया है। बालक बस के माध्यम से भटकते हुए मनेन्द्रगढ़ जा पहुंचा था और अपने आप को नेपाली बताते हुए नेपाल जाने की बात करता था। किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाना नहीं बताया जिसे परिजनों को सुपुर्द किया गया,।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply