Breaking News

सूरजपुर@पुष्पा सिंह जनजाति गौरव महिला समाज सूरजपुर जिला इकाई की अध्यक्ष मनोनीत

Share

सूरजपुर 23 जुलाई 2022(घटती-घटना)। जनजाति गौरव समाज की संभाग स्तरीय बैठक में भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह को जनजाति गौरव महिला समाज की सूरजपुर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जनजाति गौरव समाज के संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम ने समाज के महिला प्रभाग के सुरजपुर जिलाध्यक्ष के लिए भाजपा नेत्री पुष्पा सिंह नेताम के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन कर संगठन को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास करेंगी। बैठक में प्रदेश सचिव रामलखन सिंह पैकरा, प्रदेश प्रवक्ता इंदर भगत, सरगुजा जिलाध्यक्ष बिहारीलाल उरांव, महिला अध्यक्ष अनामिका सिंह पैंकरा, बलरामपुर महिला जिलाध्यक्ष शशीकला भगत, कोरिया जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, उमाशंकर भगत, रमेश पैकरा, विनोद भगत, उदय सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply