Breaking News

अम्बिकापुर@आवाज को दबाया जा सके इस लिए की जा रही इडी की कार्रवाई

Share

अम्बिकापुर,22 जुलाई 2022(घटती-घटना)। ईडी जैसे संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर षडय़ंत्र के तहत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान करने के विरोध में कांग्रेस ने धरना दिया।
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शहर के गांधी चौक में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि सोनिया गांधी राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य बड़े नेताओं पर ईडी की कार्रवाई इसलिए हो रही है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को बनाने वाली पार्टी है भाजपा कभी बनाया नहीं इसलिए बेचने में दर्द नहीं होता। श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि राहुल गांधी से 5 दिन में 55 घंटे की पूछताछ की गई, सोनिया गांधी को बीमारी के बावजूद ईडी दफ्तर बुलाया गया जबकि उनसे लिखित में जवाब दिया जा सकता था। सरकार यह ना भूले कि गांधी परिवार की पांच पीढिय़ां राष्ट्र सेवा में समर्पित है उनके पीछे समूचा भारत खड़ा है। आभार प्रदर्शन महापौर डॉ अजय तिर्की ने किया कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, राजीव अग्रवाल, मोहम्मद इस्लाम, चुनमुन तिवारी, रुही गजाला, गीता रजक, प्रमोद चौधरी, रजनीश सिंह शुभम जयसवाल नुरुल अमीन सिद्दीकी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।इस अवसर पर मधु दीक्षित, इंद्रजीत सिंह धंजल ,सैयद अख्तर, आशीष वर्मा, अनूप मेहता,संजय सिंह,दिलीप धर,गुरप्रीत सिद्धू, हसन खान,मेराज गुड्डू, नीतीश चौरसिया, अशफाक¸, नसीम, विशाल केशरी, सुहैल, नरेन्द्र विश्वकर्मा, चन्द्रप्रकाश सिंह, जगरनाथ कुशवाहा, रामविनय सिंह, राहुल नॉश, हमीदा गीता श्रीवास्तव, पप्पन सिन्हा, अमितसिंह, रौशन कनौजिया संजय सिंह, सुधांशु गुप्ता, सावित्री सारथी, हिरो बड़ा, शैलजा पांडेय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply