अम्बिकापुर,21 जुलाई 2022(घटती-घटना)। आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने बतौली शराब की दुकान में छापामार कार्रवाई कर काफी मात्रा में मिलावटी शराब पकड़ी है। उपयोग में लाने के लिए ढक्कन, खाली बोतल, सहित अन्य सामान जब्त किए गए है। टीम ने दो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। सरगुजा जिले के बतौली स्थित विदेशी मदिरा दुकान से आए दिन मिलावटी शराब की बिक्री की शिकायतें आबकारी विभाग को मिल रही थीं। शिकायत पर संभागीय उडऩदस्ता सरगुजा सहायक आयुक्त आबकारी विकास गोस्वामी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार की सुबह 11 बजे शराब दुकान में छापा मारा। टीम को शराब दुकान के पीछे किराए के मकान में करीब 20 बॉटल मिलावटी रॉयल स्टैग व इंपेरियल ब्लू शराब, ब्रांडेड शराब के हजारों डुप्लीकेट ढक्कन, खाली बॉटल, बिसलेरी वाटर के बॉटल समेत अन्य सामान मिले। किराए के मकान में शराब दुकान के सेल्समैन राजेश गुप्ता व संजय सिंह द्वारा सेटअप बनाया गया था। यहीं से वे दुकान में शराब लाकर ग्राहकों को बेचते थे।
आबकारी विभाग की टीम ने जांच में मिली मिलावटी शराब, हजारों ढक्कन, खाली बॉटल जब्त कर सेल्समैन राजेश गुप्ता व संजय सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में संलिप्त पाए जाने पर अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बड़ा, उपनिरीक्षक तेजराम केहरी, प्रधान आरक्षक कुमारू राम खैरवार, रमेश दुबे, अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा समेत अन्य शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur