Breaking News

अम्बिकापुर@कीटनाशक सेवन कर 10वीं की छात्रा ने दी जान

Share

अम्बिकापुर,21 जुलाई 2022(घटती-घटना)। . स्कूल से घर लौटने के बाद 10वीं की छात्रा कीटनाशक सेवन कर ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गणेश्वरी पिता देव सिंह उम्र 16 वर्ष प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह पिछले दो वर्ष से अपने बड़े पिता के घर में रहकर 10वीं की कक्षा में पढ़ाई करती थी। 19 जुलाई को ग्राम तारा में वह पढ़ाई करने गई थी। शाम को वापस घर लौटी और खाना बनाने लगी। इसके बाद परिजन ने देखा की वह उल्टी कर रही है। कीटनाशक की गंध आने पर उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply