Breaking News

अम्बिकापुर@विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग भर्ती का नहीं ले पा रहे लाभ

Share

अम्बिकापुर,19 जुलाई 2022(घटती-घटना)। अम्बिकापुर के कलेक्ट्रेट कार्यालय में विशेष पिछली जनजाति के कोरवाओं ने भर्ती अभियान को लेकर सरगुजा कलेक्टर नाम को ज्ञापन सौंपा है। वहीं छत्तीसगढ़ कोरवा जनजाति संघ के प्रदेश संयोजक धीरेन्द्र राम कोरवा ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए 26 जून से भर्ती अभियान की घोषणा की थी।. लेकिन इस भर्ती अभियान को पहाड़ी कोरवा के नाम से चलाया जा रहा है। जबकि जिले में सभी के मिशल रिकार्ड में कोरवा ही लिखा हुआ है। जिसकी वजह से विशेष पिछड़ी जनजाति भर्ती लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से जिले में निवासरत सभी कोरवा जनजाति के लोगों का सर्वे कराकर भर्ती का लाभ दिलाने की मांग की गई है। वहीं उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है जिसके जिम्मेदार है शासन प्रशासन की होगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply