Breaking News

दुर्ग@हादसा या खुदकुशी! कार सहित 5 लोग डूबे,6 घटे से तलाश जारी

Share


दुर्ग, 18 जुलाई 2022। जिले से बड़ी खबर है। कार सहित 5 लोग शिवनाथ नदी मे डूब गए है। 6 घटे से तलाश जारी है। हालाकि परिस्थितियो को देखते हुए हादसा है या सामूहिक आत्महत्या अभी स्पष्ट नही हो सका है। अभी तक न कार का पता चल सका है और न उसमे सवार लोगो का। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सुबह 6 बजे से नदी मे सर्चिग कर रही है।
जानकारी के मुताबिक एक कार रविवार देर रात 12.30 बजे अजोरा की तरफ से दुर्ग आ रही थी। कार ब्रिज से न जाकर सीधे नदी की ओर जाने लगी। नदी मे बाढ़ होने से की वजह से पुलिस ने वहा बैरिकेड्स लगाकर रखा है, जिससे की कोई नदी की तरफ न जा सके।
घटना स्थल से कुछ दूर पर ईट भट्ठा बनाने वाले रहते है। उन्होने बताया कि कार बैरिकेड्स के पास कुछ समय के लिए रुकी। इसके बाद कार से दो तीन लोग उतरे। उन्होने बैरिकेड्स को हटाया और कार को नदी मे घुसा दिया। नदी मे बाढ़ होने की वजह से कार उसमे बहती चली गई।
नदी मे कार बह जाने की सूचना लोगो ने डायल 112 को दिया। इसके बाद पुलगाव पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुची। रात मे काफी देर सर्च करने के बाद कही कुछ नही पता चला। जैसे ही सुबह हुई तड़के से ही गोताखोरो टीम वोट लेकर नदी मे उतर गए है।


Share

Check Also

कोरिया/सोनहत@नौगई से उठी आग की लपटें, क्या छत्तीसगढ़ की रेत नीति ने पैदा कर दिया अपना ‘भिंड-मुरैना’?

Share तीन मौतें, दो जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत, लेकिन सबसे बड़ा सवाल— आखिर …

Leave a Reply