,छात्रा की मौत का आक्रोश
चेन्नई, 17 जुलाई 2022। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले मे प्राइवेट स्कूल की बारहवी कक्षा की छात्रा की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन रविवार को हिसक हो गया। विभिन्न छात्र सगठनो और स्थानीय लोगो ने स्कूल परिसर मे खड़ी कई बसो मे आग लगा दी। साथ ही स्कूल की प्रॉपर्टी के साथ तोड़फोड़ की गई।
एक पुलिस बस मे भी आग लगाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुस्साए लोगो ने पथराव भी किया, जिसमे पुलिस उप महानिरीक्षक एम. पाडियन सहित 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियो को तितर-बितर करने के लिए पुलिस अधिकारियो की ओर से हवा मे दो बार फायरिग भी की गई।
कुड्डालोर जिले की रहने वाली पीडि़ता बुधवार तड़के हॉस्टल के परिसर मे मृत पाई गई थी। लड़की के परिवार के सदस्यो और रिश्तेदारो ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होने छात्रा की मौत के पीछे साजिश होने का आरोप लगाया है और जाच की माग की है।
लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मे बताया गया है कि उसकी मौत कई चोटो के कारण रक्तस्राव और सदमे से हुई है। शरीर पर सभी चोटो के निशान ताजा थे। हालाकि, अभी तक इस पर अतिम बयान सुरक्षित रखा गया है। रासायनिक विश्लेषण की रिपोर्ट आने का इतजार है।
परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और स्थानीय लोग घटना की गहराई से जाच की माग को लेकर कई दिनो से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। रविवार को बड़ी सख्या मे छात्रो और स्थानीय लोगो ने चिन्ना सलेम-कल्लाकुरिची रोड पर यातायात को रोक दिया। इसके बाद ये लोग कनियामूर स्थित प्राइवेट रेसिडेशियल स्कूल की ओर बढ़ने लगे। पुलिसकर्मियो ने उन्हे रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और उन पर पथराव शुरू कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur