Breaking News

अम्बिकापुर@जमीन पर मां के साथ सो रहे मासूम बच्चे को सांप ने डसा,मौत

Share


अम्बिकापुर 14 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। मां के साथ जमीन पर सो रहा 7 वर्षीय मासूम सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार पिता श्रवन साय गोंड़ उम्र 7 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लटोरी का रहने वाला था। वह बुधवार की रात को मां के साथ जमीन पर सो रहा था। देर रात को सांप ने उसे डस लिया। बच्चा जब रोने लगा तो मां सुनीता उठकर देखी तो पास में सांप था। परिजन ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply