Breaking News

दुर्ग@शिवनाथ नदी मे डूबे छात्र का शव बरामद

Share


दुर्ग, 11 जुलाई 2022। जिले मे शिवनाथ नदी महमरा घाट मे रविवार को घूमने आये तुषार का पैर फिसलने से नदी मे गिर गया था । जिसका शव आज एनीकट से लगभग 3 किलोमीटर आगे रेलवे क्रॉसिग के पास मिला। शिवनाथ नदी महमरा घाट मे रविवार को धूमने आए तुषार और उसके 4 दोस्त पैर फिसलने से गिर गए थे, 4 दोस्तो को तो गोताखोर की मदद से सुरक्षित बाहर निकल ले गया था।
वहीँ तुषार लापता था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी, वहीँ आज सोमवार की दोपहर को नदी से तुषार का शव प्राप्त हुआ है। तुषार को देखने परिवार सहित आस-पड़ोस के लोग सुबह से ही एनीकट पहुच रहे थे, जिसकी खोजबीन कल से जारी थी। जिसमे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च कर रही थी। नदी मे पानी अधिक होने के कारण खोजबीन मे काफी दिक्कते आ रही थी। उसके बावजूद भी 4 बोर्ड के सहारे से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च कर रहे थे और आखिर उन्हे तुषार के शव को ढूढने मे सफलता मिल ही गई। जो कि एनीकट से 3 किलोमीटर आगे मोहलई रेलवे क्रॉसिग के पास मिला।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply