Breaking News

उदयपुर@फुनगी पानी भरे खेत मे औंधे मुंह पड़ा मिला एक व्यक्ति का शव

Share

उदयपुर 10 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र के ग्राम फुनगी में सबेर सिंह के खेत में गांव के ही धनेश्वर पैकरा उम्र 35 वर्ष का शव पानी भरे खेत मे औंधे मुंह पड़ा मिला।
ग्रामीणों द्वारा घटना कि सूचना उदयपुर पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा शव को खेत से उठवा कर पंचनामा कार्यवाही के पश्चात उदयपुर हॉस्पिटल के मरचुरी में रखवा दिया गया है ।
मौत के मामले में थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि ग्राम फुनगी में एक किसान के खेत मे मृतक धनेश्वर पैकरा का शव मिला है। मौत किन कारणों से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply