Breaking News

पटना @यात्री तो छोडि़ए साहब ट्रेन मे टीटीई भी सुरक्षित नही

Share


सीट खाली करने को कहा तो बुजुर्ग टीटीई की पुलिसकर्मियो ने ही कर दी लात-घूसो से पिटाई,वीडियो वायरल
पटना , 08 जुलाई 2022
। ट्रेन मे सफर के दौरान यात्रियो की सुरक्षा का छोडि़ये साहब अब तो टीटीई भी ट्रेन मे सुरक्षित नजर नही आते. ऐसा ही एक मामला भागलपुर इटरसिटी एक्सप्रेस से सामने आया है. जहा एक बुजुर्ग टीटीई के साथ जमकर मारपीट कर दी गई.
बड़ी बात यह है कि टीटीई की पिटाई भी बदमाशो ने नही बल्कि जीआरपी जवानो ने की। टीटीई का रोते बिलखते आप बीती बताते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला दानापुर भागलपुर इटरसिटी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टीटीई दिनेश कुमार सिह ने किसी और पैसेजर की सीट पर ट्रेन मे बिना टिकट यात्रा कर रहे जीआरपी जवान से सीट खाली करने को कहा। इस पर जवान ने टीटीई से विवाद शुरू हो गया।
यही नही जीआरपी जवान ने बख्तियारपुर स्टेशन पर अन्य जीआरपी के जवानो के साथ मिलकर टीटीई की ही जमकर पिटाई कर दी। इस घटना से आम आदमी के मन मे सवाल पैदा हो गए है, कि ट्रेन मे टीटीई ही सुरक्षित नही है, तो बाकी के यात्रियो की सुरक्षा का क्या हाल होगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply