Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर 07 जुलाई 2022(घटती-घटना)।. कुंडला सिटी स्थित डॉक्टर के सने मकान से 29 जून की रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चार द्वारा सोने का चेन, लैपटॉप, आई पैड व 5 हजार रुपए सहित अन्य सामान पार कर दिया था। चिकित्सक द्वारा घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई कई थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के रुपए व सोने का चेन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार अंकित गुप्ता चिकित्सक हैं। इनकी पत्नी शिक्षिका हैं। मूल निवासी बतौली के रहने वाले हैं। दोनों कुंडला सिटी में रहकर ड्यूटी करते हैं। 29 जून को पति-पत्नी दोनों मकान में ताला बंद कर अपने मूल निवास बतौली गए थे। तभी अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चिकित्सक व उनकी पत्नी दूसरे दिन जब वापस आए तो देखा की मकान का ताला टूटा है और घर से लैपटॉप, सोने की चेन, आई पैड व 5 हजार रुपए नगद नहीं है। चिकत्सक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। जांच के दौरान घर के कुछ दूरी पर चोर द्वारा लैपटॉप व आई पैड को फेंक दिया गया था। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही की तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक अग्रसेन चौक के आस पास सोने की चेन बेचने के फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना जुर्म कबूल कर दिया। पुलिस ने इसके कब्जे से सोने की चेन व 5 हजार रुपए बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी देशपाल उर्फ कल्लू मूल निवासी उदयपुर मुटकी का रहने वाला है। वह अंबिकापुर स्थिति नावापारा में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply