Breaking News

कोरबा@एसीबी के कोल वाशरियों में पडा छापा,मचा हड़कंप

Share


-राजा मुखर्जी-
कोरबा,06 जुलाई 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के दीपका में संचालित आर्यन कॉल बेनिफिकेशन (एसीबी) कंपनी के ठिकानों पर दोपहर बाद छापा की बड़ी कार्रवाई हुई है। एसीबी के चाकाबुड़ा, दीपका थाना के पीछे, रतिजा तथा एक अन्य कोयला ठिकानों पर दबिश दी गई हैं। खनिज विभाग, पर्यावरण संरक्षण विभाग तथा प्रशासन द्वारा मारे गए छापे के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। छापा के संबंध में अभी कोई प्रारंभिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन कोयला स्टाक आदि का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply