मुबई, 04 जुलाई 2022। शिवसेना के उद्धव ठाकरे समूह को एक और बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के अजय चौधरी की ग्रुप लीडर के रूप मे नियुक्ति रद्द कर दी गयी। विधायी सचिवालय ने मुख्यमत्री एकनाथ शिदे को इस आशय का पत्र भेजा है।
शिवसेना की बढ़ी कानूनी मुश्किले- विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव मे हार के बाद शिवसेना को यह एक और बड़ा झटका लगा है। विधानसभा ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमत्री शिदे ग्रुप लीडर और गोगावले विधायिका के प्रतिनिधि होगे। इस फैसले ने शिवसेना की कानूनी मुश्किले बढ़ा दी है।
इससे पहले कल भाजपा और शिदे समूह के उम्मीदवार राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव मे शिवसेना के राजन साल्वी को हराया। नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि साल्वी को 107 वोट प्राप्त हुए। आज विधानसभा मे विश्वास मत का प्रस्ताव रखा जायेगा।
भारत गोगावले को मिली जिम्मेदारी
चौधरी की नियुक्ति रद्द किये जाने का फैसला रविवार देर रात लिया गया। पत्र मे यह भी कहा गया है कि मुख्य सचेतक के रूप मे सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी गई है और उनकी जगह भारत गोगावले को यह दायित्व सौपा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur