शिमला,04 जुलाई 2022। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जि़ले के नियोली-शानशेर मार्ग पर सैज घाटी के जागला इलाके मे एक निजी बस के चट्टान से गिरने से 12 लोगो की मृत्यु हो गई। घायलो को स्थानीय अस्पतालो मे ले जाया जा रहा है ।
डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि एक स्कूल बस कुल्लू से सैज जा रही थी। मृतको की सख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। माना जा रहा है कि स्कूल के बच्चे भी बस मे थे। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है ।
वही पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मे हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी सवेदनाए शोक सतप्त परिवारो के साथ है। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए है वे जल्द से जल्द ठीक होगे। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगो को हर सभव सहायता प्रदान कर रहा है ।
मुख्यमत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मृतको के परिजनो को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल व्यक्ति को तत्काल राहत के रूप मे 15,000 रुपये प्रदान किए जाएगे। घायलो का नि:शुल्क इलाज भी किया जाएगा ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur