Breaking News

जम्मू@ग्रामीणों ने लश्कर के 2 आतंकवादियों को पकड़ पुलिस के हवाले किया

Share


जम्मू 03 जुलाई 2022। जम्मू -कश्मीर से आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बालों के साथ-साथ ग्रामीण भी आतंकवादियों के खिलाफ खड़े हो गए हैं और अपनी जान को जोखिम में डालकर आतंकवादियों का जमकर मुकाबला कर रहे हैं। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए आज दो आतंकवादियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
निहत्थे ग्रामीणों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक मोस्ट वांटेड कमांडर समेत भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को काबू में लिया और उन्हें जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आतंकियों की पहचान फैजल अहमद और तालिब हुसैन के रूप में हुई है। हुसैन लश्कर का वांछित कमांडर है और राजौरी जिले का रहने वाला है। उसका सहयोगी फजल अहमद पुलवामा जिले का रहने वाला है। ग्रामीणों ने दोनों को रियासी जिले में पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने कहा, उनके पास से दो एके-47 राइफल, 7 ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद हुई है। तालिब हुसैन ने हाल ही में राजौरी में हुए बम विस्फोट का मास्टरमाइंड था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रामीणों के लिए पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने दो आतंकवादियों को पकड़ने वाले ग्रामीणों के लिए दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, रियासी जिले के टक्सन के ग्रामीणों के साहस को सलाम।


Share

Check Also

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा …

Leave a Reply