Breaking News

लखनपुर@आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाएं हुई घायल

Share

लखनपुर 29 जून 2022(घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अंधला व बिनकरा में 29 जून दिन बुधवार कि दोपहर 2:30 से 4:00 के बीच अकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो महिला घायल हो गई। घायल महिला के सरीर में गोबर का लेप लगाकर परिजन उपचार किया जा रहा था। पड़ोसियों की जागरूकता से डायल 112 वाहन के माध्यम से उसे घायल महिला को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ओपी प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। साथ ही ग्राम बिनकरा में सुलेखा राजवाड़े पति स्व पारस राजवाड़े उम्र 40 वर्ष घर के अंदर कार्य कर रही महिला अकाशीय बिजली की चपेट में आ गई जिससे महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में घायल महिला का उपचार जारी है। तो वहीं परिजनों के द्वारा बताया गया कि अकाशीय बिजली की चपेट में आने से बिजली बोर्ड, बल्ब, हेड फोन ,चार्जर, भी जल चुके हैं।


Share

Check Also

खड़गवां : पोड़ी में आबादी पट्टा वितरण पर बड़ा सवाल,40 के आदेश से 60 तक कैसे पहुंची सूची?

Share तत्कालीन तहसीलदार के ईश्तहार में कथित छेड़छाड़ का आरोप,ग्राम सभा की कार्यवाही पंजी से …

Leave a Reply