नई दिल्ली, 28 जून 2022। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे मेट्रो की सुरक्षा मे तैनात ष्टढ्ढस्स्न जवानो के लिए केद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली मेट्रो सहित सरकारी प्रतिष्ठानो और वीआईपी सुरक्षा मे तैनात केद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानो के लिए 3,200 अतिरिक्त ‘बुलेट प्रूफ जैकेट’ और हेलमेट की खरीद को मजूरी दे दी है।
एक अधिकारी ने मगलवार को यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि यह खरीद 16.51 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत मे की जाएगी। सीआईएसएफ दिल्ली मेट्रो के स्टेशनो के अलावा राष्ट्रीय राजधानी मे सरकारी भवनो जैसे नॉर्थ लॉक मे गृह तथा विा मत्रालय, शास्त्री भवन, कृषि भवन, उद्योग भवन की सुरक्षा का जिम्मा सभालती है।
एक अधिकारी के मुताबिक, केद्रीय गृह मत्रालय ने दिल्ली मेट्रो, सरकारी इमारतो की सुरक्षा (जीबीएस) और विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) मे तैनात सीआईएसएफ जवानो की सख्या बढ़ाने के लिए 3,180 बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट की खरीद को मजूरी दी है।
सीआईएसएफ की जीबीएस इकाई सरकारी भवनो को सुरक्षा प्रदान करती है, जबकि एसएसजी केद्रीय गृह मत्रालय द्वारा अनुशसित शीर्ष गणमान्य लोगो की सुरक्षा का जिम्मा सभालता है। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क मे वर्तमान मे सीआईएसएफ के करीब 13,000 जवान तैनात है। वही, जीबीएस और एसएसजी मे तैनात इन जवानो की सख्या तीन-तीन हजार है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur