Breaking News

ब्लाँगर रितिका सिह की हत्या के मामले मे नया खुलासा

Share

सीसीटीवी से सामने आई हकीकत,कैमरे मे पति की हरकत कैद
आगरा, 27 जून 2022।
चौथी मजिल से फेककर फैशन ब्लाँगर रितिका सिह की हत्या के मामले मे नया खुलासा रितिका सिह (30) की हत्या के मामले मे नया खुलासा हुआ है. अब यह सामने आया है कि आरोपी पति ने वारदात को अजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की. एक वीडियो मे आरोपी को मृत अवस्था मे पड़ी महिला के गले से फदा और हाथो से रस्सी निकालते देखा गया. हत्याकाड मे उसके पति आकाश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है, जबकि आठ आरोपी अज्ञात दिखाए है.
बता दे कि आगरा मे शुक्रवार दोपहर एक महिला के हाथ बाधकर उसे एक बहुमजिला की चौथी मजिल से नीचे फेक दिया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. महिला एक युवक के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ मे रह रही थी. पुलिस की जाच मे पता चला कि आकाश के साथ पकड़ी गई काजल और कुसुमा रुपए के लालच मे आई थी. वह आकाश की रिश्तेदार नही है. उसकी योजना थी कि वह महिलाओ को अपार्टमेट मे एट्री कराएगा. इससे किसी तरह की रोक टोक नही होगी. आकाश ने पूछताछ मे बताया कि साथी अनवर और चेतन महिलाओ को लाए थे. उनसे यह भी कहा था कि वह नौकरी लगवा देगे. इससे ज्यादा महिलाए कुछ भी नही बता रही है. महिलाओ ने भी यही कहा कि उन्हे नही पता था कि आकाश हत्या करने आया है. इससे पुलिस को आशका है कि उसके भागे हुए साथी भी रुपए लेकर ही आए थे.
गाजियाबाद की रहने वाली ब्लाँगर रितिका सिह की हत्या के मामले मे नया खुलासा रितिका सिह ने साल 2014 मे फिरोजाबाद के रहने वाले आकाश गौतम से लव मैरिज की थी. बताया जा रहा है कि पति से मनमुटाव के बाद महिला करीब दो साल से अपने फेसबुक फ्रेड और लवर विपुल अग्रवाल के सग आगरा मे लिव-इन रिलेशनशिप मे रह रही थी. पति आकाश गौतम को भी काफी समय से पत्नी की तलाश थी. इसी बीच आकाश को जानकारी लगी कि रितिका आगरा के ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेट स्थित फ्लैट नबर-404 मे रह रही है. आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास आकाश गौतम अपनी बहनो सुनीता और सुशीला के साथ किसी बहाने से पत्नी रितिका के फ्लैट मे दाखिल हुआ. इसके बाद तीनो ने पहले प्रेमी विपुल अग्रवाल को बाथरूम मे बद कर दिया और रितिका के हाथ बाधकर उसे अपार्टमेट की चौथी मजिल से नीचे फेक दिया.
बता दे कि शनिवार को रितिका के शव का पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस के मुताबिक, उसके सिर, हाथ-पैर की हड्डिया टूटी है. उसकी पसलिया भी टूट गई. उसके पेट मे खून भर गया था. सिर मे गहरा घाव होने से खून ज्यादा बहा, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने ओम श्री अपार्टमेट के फ्लैट पर अभी ताला लगा दिया है. पुलिस अभी और सुबूत जुटा सकती है. पहले दिन फोरेसिक एक्सपर्ट की टीम पहुची थी. पूरी जाच की थी. साक्ष्य सकलन किया था.


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply