Breaking News

अम्बिकापुर@ई-मालखाना का आईजी व एसपी ने किया उद्घाटन

Share

अम्बिकापुर 27 जून 2022 (घटती-घटना)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में जिला सरगुजा के थानों में कार्यप्रणाली को सरल करने नवाचार पर लगातार जोर दिया जा रहा हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षु थाना प्रभारी रोबिनसन गुडिय़ा जो वर्तमान में थाना प्रभारी लखनपुर के रूप में पदस्थ है द्वारा थाने में जब्त सम्पतियों की बार कोडिंग कर इसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से ट्रैक करने हेतू एक यूजर फेन्डलि पोर्टल तैयार किया गया है। उक्त पोर्टल के माध्यम से थानों में जब्त सभी सम्पतियों की इन्ट्री की जा सकेगी तथा जब्त माल को मालखाने में कहां पर प्राप्त किया जा सकता है उसे बार कोड स्केन करके पता किया जा सकता है। थानों में जब्त माल की संख्या दिनों दिन बढ़ते जाने से मालखाने में माल के इधर-उधर हो जाने तथा ढूंढने में समय लगने की सम्भावना बनी रहती है। जिसका इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से किसी भी जब्त माल की जब्ती दिनांक से प्रकरण निकाल तथा किन-किन जगहों पर मूवमेंट हुआ है इसकी चैन ऑफ कस्टिडी इत्यादी को आसानी से ट्रैक कर सकते हंै। उक्त सॉफ्टवेयर थानों को स्मार्ट बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply