Breaking News

अम्बिकापुर@जमीन में सोने के दौरान सांप ने दंपति को डंसा,महिला की मौत

Share

अम्बिकापुर 26 जून 2022 (घटती-घटना)। अपने दो मासूम बच्चों के साथ जमीन में सो रहे दंपत्ति को सांप ने डंस लिया। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि इसके पति की स्थिति समान्य है।
जानकारी के अनुसार परमेश्वरी कोरवा पति अमर साय कोरवा उम्र 28 वर्ष धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमापारा की रहने वाली थी। मंगलवार को अपने घर में जमीन में बिस्तर लगाकर पति व दो बच्चों के साथ सो रही थी। तभी देर रात को सांप ने पहले पत्नी को डंसा इसके बाद उसके पति का डंस लिया। दोनों को नीदं खुली तो बिस्तर में सांप देख कर डर गए। दोनों तत्काल बच्चे को वहां से हटाया और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन दोनों को इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति की स्थिति समान्य है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply