Breaking News

नई दिल्ली@47 मे से मात्र 9 बच्चे हुए पास

Share

गुस्साए ग्रामीणो ने स्कूल पर ही जड़ दिया ताला
कहा-मोबाइल पर व्यस्त रहती है अध्यापिकाए
नई दिल्ली, 25 जून 2022
। एक स्कूल ऐसा भी है जहा कक्षा दसवी के 47 छात्रो मे से मात्र 9 छात्र ही परीक्षा मे पास हो सके। जिसके बाद ग्रामीणो ने गुस्से मे आकर स्कूल पर ही ताला जड़ दिया। जी हा यह मामला राजस्थान के राजसमद जिले के पिपरड़ा गाव का है। जहा के राजकीय स्कूल का परीक्षा परिणाम मात्र 19 फीसदी रहा। इससे गाव के लोग काफी गुस्सा है और उन्होने स्कूल के पूरे स्टाफ को ही बदलने की माग की है। ऐसी जानकारी है कि पीपरड़ा गाव के स्कूल मे लबे समय से गणित पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नही है। इसके कारण ही 19 छात्र पूरक और शेष सभी बच्चे गणित मे फेल हो गए। जिससे नाराज होकर ग्रामीणो ने शुक्रवार को स्कूल के मेनगेट पर ही ताला लगा दिया। जिसके सूचना मिलते ही राजसमद सीबीईओ हरकत मे आए। उन्होने ग्रामीणो को समझाया और स्कूल का ताला खुलवाया।
ग्रामीणो का आरोप है कि लबे समय मे स्कूल मे शिक्षक ही नही है। स्कूल मे दो ही अध्यापक है बाकी अध्यापिकाए है जो अधिकाश समय सेलफोन पर ही व्यस्त रहती है। छात्र भी मोबाइल लेकर ही स्कूल जाते है। इससे स्कूल मे पढ़ाई कम और मोबाइल ज्यादा चलते है। जिसका असर छात्रो के परीक्षा परीणाम पर भी पड़ा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply