सूरजपुर25 जून 2022(घटती-घटना। गुरूकुल विद्या आश्रम के संचालक व कर्मचारी ऋषि नायक, दिग्विजय दास बैरागी, प्रीति बैस व अन्य 10 लोगों के द्वारा एनजीओ एक आस कल्याण संस्था सबरी साई वेलफेयर सोसायटी प्रशिक्षण, कम्प्यूटर शिक्षा, वर्मीवाश, सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर 1850 हितग्राहियों से फर्जी रूप से इनाम का लालच देकर रसीद के माध्यम से 1 करोड 22 लाख 75 हजार रूपये की वसूली कर हितग्राहियों को लाभ से वंचित रखते हुए धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 196/22 धारा 420, 34 भादसं. का मामला पंजीबद्ध करते हुए 4 आरोपी ऋषि नायक, दिग्विजय दास बैरागी, प्रीति बैस व मदन मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मामले के अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने थाना प्रभारी को दिए थे थाना सूरजपुर की पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी रमेश लाल उम्र 58 वर्ष निवासी बिलासपुर एवं अनिल उम्र 38 वर्ष निवासी बाजारपारा सूरजपुर को गिरफ्तार किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur