चडीगढ़ 25 जून 2022। भ्रष्टाचार के आरोप चार दिन पूर्व गिरफ्तार 2008 कैडर के आईएएस के पुत्र ने खुद को गोली मार ली। युवक आईएएस सजय पोपली का इकलौता बेटा था,जो न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहा था। उसे डॉक्टरो ने अस्पताल मे मृत घोषित कर दिया। वही परिजनो ने एसआईटी पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
पजाब कैडर के 2008 बैच के आईएएस सजय पोपली वर्तमान मे पेशन डायरेक्ट के पद पर पदस्थ है। काग्रेस सरकार के समय वे सीवरेज परियोजना मे एमडी के पद पर पदस्थ थे। उसी दौरान के एक 7 करोड़ के एक ठेके का बिल पास करने के एवज मे 1प्रतिशत कमीशन माँगने का आरोप लगा करनाल के एक ठेकेदार ने विजिलेस को शिकायत की थी। जिसके बाद सजय पोपली की गिरफ्तारी चडीगढ़ से व उनके सहयोगी अधीक्षण अभियता सजीव वत्स की भी गिरफ्तारी की गई थी। विजिलेस ने पोपली को पूछताछ के लिये चार दिनो की रिमाड पर लिया था। आज उनकी रिमाड खत्म हो रही थी और उन्हे मोहाली कोर्ट मे पेश किया जाना था।
कोर्ट मे पेश करने से पहले पोपली को लेकर विजिलेस की टीम आज जाच व कुछ रिकवरी के लिए उनके चडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित उनकी कोठी नम्बर 520 मे लेकर पहुँची थी। इसके बाद उन्हे मोहाली कोर्ट मे पेश किया जाना था। इस दौरान उनके 26 वर्षीय पुत्र कार्तिक पोपली ने खुद को शूट कर लिया। कार्तिक ने रिवाल्वर से खुद की कनपट्टी पर गोली मार ली। उसे तत्काल इलाज के लिए गम्भीर हालत मे पीजीआई के एडवास ट्रामा सेटर मे ले जाया गया पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। चडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने आईएएस के पुत्र कार्तिक के द्वारा खुद को गोली मारने की पुष्टि की गई।
वही कार्तिक की माँ व घरवालो ने आरोप लगाया है कि विजिलेस टीम ने ही उनके बेटे को गोली मारी है ।
बताया जाता है कि विजिलेस की जाच व पूछताछ से कार्तिक मानसिक रूप से परेशान था। घर वालो के अनुसार आज जब विजिलेस की टीम पहुँची तो ऊपर के कमरे मे कार्तिक व विजिलेस की टीम के बीच बहस भी हूई। हल्ला सुन कर कार्तिक की माँ ऊपर गयी तब उनके अनुसार विजिलेस वालो ने उनके बेटे कार्तिक पर रिवाल्वर तान रखी थी। विजिलेस की टीम ने उन्हे नीचे भेज दिया। इस दौरान सजय पोपली को भी नीचे ही रखा गया था तभी गोली चलने की आवाज आई फिर पता चला कि गोली कार्तिक को ही लगी है। परिजनो ने आरोप लगाया कि विजिलेस ने उनके साथ मारपीट भी की है और वे जबर्दस्ती कार्तिक व सजय पोपली पर रिकवरी करवाने व कबूलनामे पर साइन करने का दबाव बना रहे थे। परिजनो के मुताबिक हमारे साथ मारपीट का सबूत भी था जिसे विजिलेस ने नष्ट कर दिया है। वही कार्तिक की माँ ने कहा कि मुख्यमत्री भगवत मान झूठी वाहवाही के लिए छोटे मामलो को बड़ा बना कर पेश कर रहे है। विजिलेस के ऊपर केश बनाने का दबाव था इसलिए विजिलेस ने केश बनाया। कार्तिक की माँ ने आरोपियो को कोर्ट के माध्यम से सजा दिलवाने की बात कही है।
बताया जाता है कि 26 वर्षीय कार्तिक अपने माँ बाप का इकलौता बेटा था। वह वकालत पढ़ने के बाद न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि विजिलेस की पूछताछ से वह दबाव मे था। एसएसपी कुलदीप चहल ने खुद के लाइसेसी रिवाल्वर से कार्तिक द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। इस मामले मे पोपली के पारिवारिक मित्र व एडवोकेट मतविद्र सिह ने कहा कि पोपली को मोहाली कोर्ट मे पेश किया जाना था लिहाजा वे वही थे तभी पोपली का फोन आया कि उनके बेटे को विजिलेस ने गोली मार दी है।
चार दिनो पहले सजय पोपली की गिरफ्तारी हुई थी और दो दिन पहले विजिलेस ने उनके चडीगढ़ के सेक्टर 11 स्थित इसी घर की तलाशी ली थी। वहा से 73 कारतूस मिले। इनमे 7.65रूरू के 41, .32 बोर के 2 और .22 बोर के 30 कारतूस भी शामिल है। जिस वजह से पोपली पर आर्म्स एक्ट का केस विजिलेस ने सेक्टर 11 थाने दर्ज करवाया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur