अम्बिकापुर,24 जून 2022(घटती-घटना)। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष स्व एमएस सिंहदेव की 21 वीं पुण्यतिथी पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। राजीव भवन में कांग्रेसजनों ने सरगुजा महाराज स्व एमएस सिंहदेव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि स्व सिंहदेव के सरगुजा और सरगुजा के लोगों से विशेष लगाव था। वे जहां भी रहे सरगुजा के लिए सोंचते और करते रहे। सरगुजा में बड़ी सिंचाई परियोजनाएं और सिंहदेव योजना के माध्यम से प्रदेश भर के गरीब भूमिहीनो को अपनी जमीन-मकान दिलाने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद,बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने स्व सिंह देव से जुड़े कई संस्मरणों के माध्यम उनके कार्यों और सरगुजा की माटी से जुड़ाव की बात कही।महापौर डॉ अजय तिर्की,प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता,ब्लॉकअध्यक्ष हेमंत सिन्हा,विनय शर्मा ने भी अपने विचार रखे और स्व एमएस सिंह देव की सोंच के अनुरूप कार्य करने की बात कही।नया बस स्टैंड स्थित स्व एमएस सिंहदेव चौक श्रधांजलि कार्यक्रम रखा गया ।यहां कांग्रेसजनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगो और शहर के लोगों ने श्रधांजलि दी।सरगुजा राजपरिवार द्वारा कुलदेवी मां महामाया मंदिर के पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। राजपरिवार के विंध्येश्वर शरण सिंह ने विशेष पूजा की।बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व ग्राम करजी के समीप शिवपुर में वृहद वृक्षारोपण किया।अभियान के आयोजक और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया स्वास्थय मंत्री टीएस सिंहदेव की मंशानुरूप ग्रामीण क्षेत्रो में सघन पौधारोपण किया जाना है।कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक मतदान केंद्रों में कम से 100 पौधे लगाने और उसे बचाने का संकल्प लिए हैं। जिसके तहत निजी और शासकीय भूमि पर फलदार,छायादार और औषधीय पौधे रोपे जाएंगे।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, मो इस्लाम,रामविनय सिंह,जगरनाथ कुशवाहा,संध्या रवानी, दुर्गेश गुप्ता, सैय्यद अख्तर, आशीष वर्मा,दिलीप धर, मदन जायसवाल,शैलेन्द्र सोनी,सरोज साहू,डॉ जीडी सिंह,सुदामा कुर्रे,आनंदी तिग्गा, चुनमुन तिवारी, काजू खान, बाबर, कलीम, चन्द्रप्रकाश सिंह, रुही गजाला,सुमन मिंज,अमित सिंह,नीतीश चौरसिया,शुभम जायसवाल,बाबू सोनी,गुरप्रीत सिद्धू,सत्येंद्र तिवारी,शिल्पा पांडेय,शैलजा पांडेय, हमीदा, बालकेश्वर तिर्की,हीरो बड़ा, अविनाश,मिथुन सिंह,चुन्ना अमित तिवारी सुधांशु गुप्ता,आतिश शुक्ला, पंकज शुक्ला, शकीला परवीन सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur