रुद्रप्रयाग 23 जून 2022। चारधाम यात्रा उाराखड की आर्थिकी की रीढ़ है, लेकिन इस दौरान पहाड़ो पर होने वाला प्लास्टिक कचरा भी एक बड़ी समस्या के रूप मे हमारे सामने है। पिछले दिनो प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने भी इस पर चिता जताई थी। अच्छी बात ये है कि प्रशासन और तमाम स्वयसेवी सगठन पहाड़ो को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी मे एक शानदार काम रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भी किया है। प्रशासन ने एक सामाजिक सस्था के साथ पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम तक 65 दुकानो पर क्यूआर कोड वाला बोतल बद पानी दिया है। इन बोतलो की खरीद के वक्त यात्रियो से 10 रुपये ज्यादा लिए जा रहे है। खाली बोतल वापस लाने पर यात्री को दस रुपये लौटाए जा रहे है। यही नही अगर यात्री बोतल को इधर-उधर फेक देता है, तो उसे एकत्रित करने वाले को दस रुपये इनाम मे दिए जा रहे है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कपाट खुलने के बाद से अभी तक तीन हजार खाली बोतले एकत्रित की गई है। इन बोतलो को जल्द रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा। खाली बोतलो को जमा करने के लिए गौरीकुड, केदारनाथ मदिर परिसर और केदारपुरी मे तीन डिपॉजिट सेटर बनाए गए है। यात्रियो से निरतर क्यूआर कोड वाली बोतल खरीदने की अपील की जा रही है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ धाम मे प्लास्टिक कचरे की समस्या को दूर करने और यात्रियो मे जागरुकता को लेकर पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, जिसके तहत क्यूआर कोड की प्लास्टिक बोतल को धाम से वापस लाने पर दस रुपये दिए जा रहे है। जिला प्रशासन की इस पहल का हर कोई स्वागत कर रहा है। बता दे कि जिला प्रशासन गौरीकुड से केदारनाथ तक 18 किमी पैदल मार्ग मे प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। सुलभ इटरनेशनल की ओर से बीते 12 दिनो मे सफाई अभियान चलाते हुए अभी तक 70 म्टिल से अधिक कूड़ा-कचरा एकत्रित किया जा चुका है, जिसमे 35 म्टिल प्लास्टिक कचरा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur