Breaking News

अम्बिकापुर@प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद की योग्यता सूची जारी

Share


अम्बिकापुर, 22 जून 2022(घटती-घटना)। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव द्वारा विभागीय पदोन्नति हेतु योग्य प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद की योग्यता सूची जारी की गई।सरगुजा संभाग अंतर्गत प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा में उतीर्ण कुल 44 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई। योग्यता सूची में नाम लाये गये सहायक उप निरीक्षको का पदोन्नति पूर्व कोर्स (पी.पी. कोर्स) परिणाम के आधार पर विभागीय प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नति प्रदान की जावेगी। आईजी द्वारा कहा गया कि रिक्त पदों की पूर्ति होने से अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा। आईजी ने बताया कि सरगुजा संभाग अंतर्गत विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया अनुसार आगामी दिनों में 44 सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने से संभाग अंतर्गत अपराधों की विवेचना, कानून व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियान इत्यादि पुलिसिंग संबंधित कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ पुलिस बल के सदस्यों का मनोबल एवं उत्साह भी बढ़ेगा।


Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply