Breaking News

अम्बिकापुर@अस्पताल से फरार बंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर 21 मई 2022 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेडिकल वार्ड स्थित जेल वार्ड से सोमवार की दोपहर इलाजरत बंदी जेल गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया था। सूचना पर मणिपुर चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार बंदी को जेल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रकाश मंडल उर्फ गोरखा पिता कौशल मंडल उम्र 27 साल बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवनन्दनपुर का रहने वाला है। वह चोरी के मामले में सूरजपुर जेल में बंद था। 18 जून को सूरजपुर न्यायालय के आदेश पर उपचार हेतु केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में स्थानांतरण किया गया था। यहां से उसे उसी दिन इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे जेल वार्ड में तैनात जेल गार्ड को चकमा देकर बाथरूम जाने के नाम पर फरार हो गया। जेल के गार्ड द्वारा काफी खोजबीन की गई पर उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद जेल प्रशासन के निर्देश पर इसकी जानकारी मणिपुर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते फरार बंदी को जेल परिसर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply