Breaking News

अम्बिकापुर@जनहित कार्यों के लिए प्रत्येक वार्डों के लिए 8 लाख की राशि स्वीकृत

Share


अम्बिकापुर 20 जून 2022 (घटती-घटना)। निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्डों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। जन समस्या निवारण शिविर में आवेदनों का संकलन किया गया। शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण निकाय में उपलब्ध सीमित संसाधनों से किए जाने का प्रयास किया गया है। साथ ही शिविर में वार्ड के निवासियों द्वारा प्रस्तुत मांग के अनुरूप तथा शासन के निर्देश के परिपेक्ष्य में प्रत्येक वार्डों हेतु 8 लाख रुपए की राशि अति आवश्यक जनहित के कार्यों को प्रस्ताव में सम्मिलित किया गया है। वार्ड के पार्षदों की अनुशंसा से कुल 75 कार्यों हेतु राशि 384.00 लाख का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया। महापौर, सभापति एवं आयुक्त, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के अथक एवं निरंतर प्रयासों से निकाय द्वारा प्रेषित उपरोक्त प्रस्ताव की स्वीकृति शासन द्वारा त्वरित प्रदान की गई है। प्राप्त स्वीकृति के अनुक्रम में स्वीकृत कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण की कार्रवाई की गयी है। निविदा की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत उक्त कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाएगा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply