Breaking News

अम्बिकापुर @सर्पदंश से महिला की मौत

Share

अम्बिकापुर 20 जून 2022 (घटती-घटना)। अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपने घर वापस लौट रही महिला को रास्ते में सांप ने डंस लिया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमरीन पति शिव कुमार बगीचा थाना क्षेत्र के पंडरापाठ की रहने वाली थी। वह 10 जून को अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्राम तेन्दुपारा गई थी। वहां से दूसरे दिन वापस अपने घर पैदल लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे सांप ने डंस लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply