पटना 19 जून 2022। बिहार की राजधानी पटना मे स्पाइस जेट के विमान की इमरजेसी लैडिग हुई है. स्पाईसजेट की यह फ्लाइट पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरते ही विमान के इजन से धुआ निकलने लगा, जिसके बाद वापस इसे वापस पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया. विमान मे सवार सभी यात्री सुरक्षित है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘स्पाइस जेट की उड़ान सख्या 723 को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैडिग कराया गया. उड़ान भरते ही विमान के इजन मे तकनीकी खराबी आ गई. इसकी वजह से विमान के विग से आग की चिगारी निकलने लगी. इसके बाद विमान की इमरजेसी लैडिग कराई गई
विमान ने 12 बजे उड़ान भरी थी और 12 बजकर 30 मिनट पर इसकी सेफ लैडिग कराई गई. विमान मे कुल 185 लोग सवार थे.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की तरफ से बताया गया कि दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एक पक्षी की चपेट मे आने और हवा मे एक इजन बद होने के बाद पटना लौटी. सभी सवार यात्री सुरक्षित है.
पटना के डीएम चद्रशेखर सिह ने बताया कि स्थानीय लोगो ने विमान मे आग देखी और जिला और हवाई अड्डे के अधिकारियो को सूचित किया. इसके बाद दिल्ली जाने वाली उड़ान को पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैड कराया गया. सभी 185 यात्रियो को सुरक्षित उतार लिया गया है. तकनीकी टीम जाच कर रही है.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur