नई दिल्ली, 18 जून 2022। काग्रेस सासद राहुल गाधी ने आज केद्र सरकार की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। राहुल गाधी ने केद्र सरकार को एक बार फिर तीन कृषि कानून की याद दिलाई।
उन्होने कहा कि जिस तरह प्रधानमत्री नरेद्र मोदी को विवादित कृषि कानूनो को वापस लेना पड़ा था, ठीक उसी तरह उन्हे युवाओ की माग को स्वीकार करना होगा और अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेना पड़ेगा। पूर्व काग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार आठ वर्षो से ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यो का ‘अपमान’ कर रही है।
अग्निपथ योजना के विरोध के बीच शुक्रवार को कुछ राज्यो मे राजमार्ग और रेलवे स्टेशन मे हिसा देखी गई। तेलगाना के सिकदराबाद मे पुलिस की गोलीबारी मे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कुछ शहरो मे ट्रेन मे आग लगाए जाने और निजी एव सार्वजनिक वाहनो मे तोड़फोड़ किए जाने की घटनाए सामने आई थी।
राहुल ने ट्वीट किया कि 8 वर्षो से भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यो का लगातार अपमान किया है। मैने पहले भी कहा था कि प्रधानमत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेगे। ठीक उसी तरह उन्हे ‘माफीवीर’ बनकर देश के युवाओ की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा।
सरकार ने मगलवार को इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा था कि साढ़े 17 से 21 साल तक की उम्र के युवाओ को सविदा के आधार पर चार साल के कार्यकाल के लिए थल सेना, वायुसेना और नौसेना मे भर्ती किया जाएगा। सरकार ने कहा था कि रक्षा जरूरतो के आधार पर 25 प्रतिशत जवानो को नियमित सेवा के लिए बरकरार रखा जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur