Breaking News

लखनपुर@कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के हाथो हितग्राहियों को विधायक स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक किया गया वितरण

Share

लखनपुर,16 जून 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंह देव रेड क्रॉस सोसायटी चेयरमैन व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के पहल से क्षेत्र के हितग्राहियों को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता के हाथों स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 16 जून दिन गुरुवार को लखनपुर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता के हाथों हितग्राही रामाधार, पितांबर प्रधान, अनिल बारी, को स्वेच्छा अनुदान राशि का चेक वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे कांग्रेस कमेटी जिला सचिव गप्पू खान, कांग्रेस नेता संजय गुप्ता सूर्यकांत गुप्ता सहित हितग्राही मौजूद रहे।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply