Breaking News

धमतरी@खस्ताहाल सडक़ की मरम्मत करने भाजयुमो ने किया प्रदर्शन,जिलाध्यक्ष का टूटा हाथ

Share


धमतरी, 08 जून 2022।
जिले मे΄ बढ़ते सडक़ हादसो΄ के कारण लोगो΄ को अपनी जान गवानी पड़ रही है. अब इस मुद्दे को लेकर भाजयुमो ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. धमतरी मे΄ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया. बड़ी स΄ख्या मे΄ भाजयुमो कार्यकर्ताओ΄ ने कलेट्रेट पहु΄चकर विरोध जताया.
बता दे΄ कि, भाजयुमो की रैली को आगे बढऩे से रोकने के लिए बड़ी स΄ख्या मे΄ पुलिस फोर्स को लगाया गया था. फिर भी भाजयुमो कार्यकर्ता बेरिकेट तोडक़र कलेट्रेट की ओर जाने की कोशिश करते दिखे. जिसके चलते पुलिस से उनकी झूमाझटकी भी हुई. पुलिस के बेरिकेट पर चढक़र आगे कूदने की कोशिश मे΄ भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी गिर पड़े, जिसके कारण उनका हाथ फैक्चर हो गया.
फिलहाल उन्हे΄ इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. वही΄, भाजयुमो कार्यकर्ताओ΄ ने खस्ताहाल सडक़ की मरम्मत की मा΄ग की है और भारी वाहनो΄ पर प्रतिब΄ध लगाने की मा΄ग उठाई है.


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply