अम्बिकापुर,06 जून 2022(घटती-घटना)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत का प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह रामनाथ साय समन्वयक अखिल भारतीय कवंर समाज महासचिव सर्व आदिवासी समाज तथा प्रेम शंकर सिदार मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक छत्तीसगढ़ प्रांत के मुख्य आतिथ्यमें सरस्वती महाविद्यालय सुभाष नगर के भव्य परिसर में संपन्न हुआ समारोह में उपस्थित नागरिकों स्वयंसेवकों प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए रामनाथ राय ने कहा कि हम सब राम कृष्ण के वंशज हैं हम सब को अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक प्रेम शंकर ने कहा कि हिंदुत्व विचारधारा मानव जीवन के लिए सर्वाधिक अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करती है श्रेष्ठता की ओर उन्मुख करती है जब जब हम इस विचार से भटकते हैं तो हमे संकटों का सामना करना पड़ता है यह श्रेष्ठ विचारधारा अपने महापुरुषों पर गर्व करना सिखाती है धन्यवाद ज्ञापन भगवानदास बंसल सर्व व्यवस्था प्रमुख ने किया इससे पूर्व 15 मई से प्रारंभ प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग में 5 विभाग सरगुजा बिलासपुर रायगढ़ कोरबा कोरिया के 14 जिलों के कुल 209 परीक्षार्थियों ने प्रथम वर्ष प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को नित्य प्रतिदिन अनुशासन दंड योग व्यायाम नियुद्ध ,युद्ध संचालन वाद्य यंत्र कला का छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न हिस्सों से आए विशेषज्ञ शिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया वर्ग की महत्वपूर्ण बात यह रही कि 20 दिन तक चलने इस प्रशिक्षण में भोजन की व्यवस्था विभिन्न जाति समाज के लोगों द्वारा घर-घर से एकत्रित करके की गई तथा प्रशिक्षार्थी स्वयं के पैसे से शिक्षण शुल्क जमा कर गणवेश व प्रशिक्षण लिये पूरे प्रशिक्षण वर्ग के दौरान वर्ग अधिकारी राजीव रंजन नंदे वर्ग कार्यवाह गणपति रॉयल मुख्य शिक्षक गणेश हरपाल मुख्य शिक्षक गणेश साहू सरगुजा वर्ग पालक लोमस साहू बौद्धिक प्रमुख पारस प्रमुख सिद्धिविनायक पांडे प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख सुभाष अग्रवाल सरगुजा विभाग संचालक जगजीत सिंह कोरिया संचालक प्रणव चक्रवर्ती बिलासपुर विभाग संचालक प्रदीप देशपांडे जागृति मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह राणा सहित भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक स्वयंसेवक वह माताएं बहने उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur