Breaking News

कोरबा@पुलिस अधीक्षक ने लिया क्राइम मीटिंग

Share

कोरबा 04 जून 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों का क्राइम मीटिंग लेकर लंबित अपराध , चालान , शिकायत एवं मर्ग प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए, साथ ही वर्षा ऋतु में छोटे-मोटे नदी नालों में जलभराव की स्थिति एवं डुबान क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने, राहत एवं बचाव हेतु पूर्व कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया , माननीय मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान जिले में शांति सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने ,गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह, एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के साथ सभी थाना चौकी के प्रभारी उपस्थित थे ।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply