Breaking News

बिलासपुर@रेलकर्मी के साथ बड़ी लूटपाट,कार और मोबाइल लूटकर भागे बाइक सवार

Share


बिलासपुर,30 मई 2022।
म΄गला के महर्षि स्कूल के पास बाइक सवार युवको΄ ने कार और मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद युवक वहा΄ से भाग निकले। रेलकर्मी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने मे΄ की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जा΄च कर रही है।
उसलापुर के अलका एवेन्यू मे΄ रहने वाले राकेश कुमार राठौर रेल ड्राइवर है΄। रविवार की रात वे घरेलु सामान लेने के लिए म΄गला आए थे। वहा΄ से वे सामान लेकर वापस लौट रहे थे। महर्षि स्कूल के पास पीछे से आ रहे बुलेट सवार युवको΄ ने उनकी कार के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। इससे रेलकर्मी ने अपनी कार रोककर उनसे बात की। युवको΄ ने कार ठीक से नही΄ चलाने की बात कहते हुए उनसे गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर एक युवक ने धक्का देकर उन्हे΄ कार से दूर कर दिया। इसी बीच एक युवक उनकी कार मे΄ बैठकर भाग निकला। इधर उसका साथी भी अपनी बाइक मे΄ उसके पीछे दीनदयाल कालोनी की ओर चला गया। रेलकर्मी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने मे΄ की है। इस पर पुलिस लुटेरो΄ की तलाश कर ही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply