सूरजपुर चा΄दनी बिहारपुर, 28 मई 2022। डेढ़ साल से जिस केस ने पुलिस की नी΄द उड़ा रखी थी, वो मामला आखिऱकार सुलझ ही गया. पुलिस को सोनी साहू के मर्डर केस मे΄ बड़ी सफलता हाथ लगी है. युवती का आशिक ही उसका हत्यारा निकला।
प्रेमी ने पहले तो युवती की हत्या की और फिर शव को ज΄गल मे दफना दिया। आज करीब डेढ़ वर्ष बाद जब युवती का शव बरामद हुआ तो देखने वाले सभी के होश उड़ गए. फि़लहाल शव बरामद कर पुलिस ने मामले की जा΄च शुरू कर दिया है.
दरअसल, बिहारपुर की 21 वर्षीय सोनी साहू नाम की लडक़ी का गा΄व के ही तीरथ यादव नाम के युवक से प्रेम प्रस΄ग था, लेकिन सोनी की शादी कही और हो गई जो युवक को म΄जूर नही था। लिहाज़ा युवक उसे किसी तरह झा΄सा देकर अपने घर ले आया और उसके साथ रहने लगे. एक-दो माह तो दोनो΄ के बीच सबकुछ ठीक था, मगर दो जनवरी 21 को न जाने ऐसा या हुआ कि सोनी की तीरथ ने हत्या कर दी और कपड़े मे΄ बा΄धकर उसका शव रखा और फिर शाम को ले जाकर उसे दफना दिया।
इतना ही नही΄ आरोपी ने थाने मे΄ युवती के गुमशुदगी की सूचना दर्ज करा दी. लेकिन, मृतका की माँ कभी यह मानने को तैयार नही थी कि वह कही΄ गा΄यब हो गई बल्कि उसे शुरू दिन से हत्या की आश΄का थी। उसने पुलिस से इसकी आश΄का जाहिर की.
गुहार भी लगाई΄ पर
कोई सुनने को तैयार नही΄?
इस बीच कई पुलिस अफसर आये और गए पर किसी ने इसे गम्भीरता से नही लिया। पर हत्या तो हत्या है यह सिर चढ़ कर बोलता है और आज नही तो कल इसका राज खुलना ही है, फिर एसपी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर टीआई बसन्त खलखो ओर एस आई बृजेश यादव ने इसकी जा΄च शुरू की ओर तीरथ से जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की गई तो तीरथ टूट गया और हत्या की बात स्वीकार कर लिया। उ΄सके निशान देही पर आज ज΄गल से डेढ़ वर्ष पुराना शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जा΄च कर रही है कि आरोपी ने उसे यो΄ मारा? और कौन इसमे΄ कौन-कौन शामिल था। पुलिस इसका खुलासा शीघ्र करेगी, लेकिन आज बुजुर्ग मा΄ को इ΄साफ मिलने का मार्ग खुला है। ये मामला पूरे बिहारपुर मे΄ चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस के प्रयास की सराहना की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur